पर्यावरण संरक्षण : श्रीमती नीलम त्रिपाठी जी ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण।
18 मार्च 2024, सोमवार
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से जुड़कर बुद्धनगरी कुशीनगर निवासी ग्लोरियस मेकओवर की संचालिका श्रीमती नीलम त्रिपाठी जी ने जन्मदिन के सुअवसर पर मित्रों व शुभचिन्तकों संग पौधरोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर ख्याति जी, कुंज जी, श्रेया त्रिपाठी जी, शालिनी सिंह जी, अंशिका त्रिपाठी जी, निधि पाठक जी, ओमिषा सिंह जी, श्रीमती कुसुम द्विवेदी जी, सुश्री मधुलिका पूजा जी इत्यादि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से नीलम जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।