श्री हेमंत मिश्र के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

19 December 2024
ग्राम सभा भठही बाबू
ग्राम सभा भठही बाबू

पर्यावरण संरक्षण : श्री हेमंत मिश्र के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण। 
(19 दिसम्बर 2024, गुरुवार)

    संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में हाटा विकास खण्ड स्थित ग्राम सभा भठही बाबू में सेना से अवकाश प्राप्त श्री हेमंत मिश्र के जन्मोत्सव पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
    इस सुअवसर पर श्री सुभाष मिश्र, श्री चंद्रभूषण मिश्र, श्री अनिल तिवारी, श्री आशुतोष मिश्र, श्री कृष्णमोहन, श्री पेशकार गौड़, श्री दीनानाथ ओझा, श्री हरीन्द्र यादव, श्री जयराम पटेल, श्री छोटू मिश्र, श्री हैदर, श्री प्रेम गुप्ता, श्री शुभम मिश्र, श्री राजेश जायसवाल, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं।