शिक्षिका श्रीमती प्रीति पांडेय ने जन्मदिन 2 फरवरी 2024 पर पौधरोपण किया

02 February 2024

पर्यावरण संरक्षण : शिक्षिका श्रीमती प्रीति पांडेय ने जन्मदिन पर पौधरोपण किया।
2 फरवरी 2024, शुक्रवार

   संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में फाजिलनगर विकास खण्ड के संविलियन विद्यालय गौराखोर की शिक्षिका श्रीमती प्रीति पांडेय ने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। विद्यालय की छात्रा कु0 अनु गुप्ता ने भी अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया।
   पौधरोपण में एआरपी श्री अखिलेश शुक्ल, प्रधानाध्यापिका श्रीमती इंद्रावती देवी, श्रीमती नयनतारा सिंह, श्रीमती कालिंदी मिश्रा, श्री नागेंद्र पांडेय, प्रगति पांडेय जी, श्रीमती प्रतिभा यादव, सुश्री मधुलिका पूजा आदि शामिल रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से प्रीति मैंम को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।