शिक्षक श्री रोहित कुमार ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण। संस्था से जुड़े श्री नीरज मिश्र ने भी लगाया पौधा।
26 अक्टूबर 2023, गुरुवार
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर के कसया स्थित रोज पेटल्स कान्वेंट एकेडमी के शिक्षक श्री रोहित कुमार ने जन्मदिन के सुअवसर पर विद्यालय परिसर में स्टाफ के साथ मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जन्मदिन मनाया। इस दौरान नयी दिशा से जुड़े श्री नीरज मिश्र द्वारा अपने एक मित्र के जन्मदिन पर पौधरोपण कर संस्था को 1001₹ भेंट कराया गया।
पौधरोपण में प्रधानाचार्य अजय कुमार गुप्ता, श्रीमती रीना राय, सुश्री शबनम खातून, श्रीमती सुमन देवी, श्री राजकुमार, श्री सुनील मद्देशिया, सुश्री अंजली मद्देशिया, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि शामिल रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से रोहित सर व नीरज जी के मित्र को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।