सम्मान समारोह में नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान को पर्यावरण सारथी पुरस्कार से सम्मानित किया गया

19 April 2023
कुशीनगर
कुशीनगर

सम्मान
19 अप्रैल 2023
   कुशीनगर की माटी के लाल स्व0 बी0के0 सिंह जी की पुण्य स्मृति में उनके साथियों व शुभचिन्तकों द्वारा निर्मित स्व0 बी0के0 सिंह सेवा संस्थान, फाजिलनगर, कुशीनगर द्वारा द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा खोज सम्मान समारोह में नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान को "पर्यावरण सारथी पुरस्कार" (प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह के साथ 11000₹ की धनराशि) से सम्मानित किया गया।
   यह पुरस्कार आयोजन में अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी द्वय श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी व डॉ0 रतन पाल सिंह जी के हाथों नयी दिशा प्रतिनिधि मंडल को प्राप्त हुआ।

नयी दिशा परिवार की तरफ से स्व0 बी0के0 सिंह सर को विनम्र श्रद्धांजलि एवं पुरस्कार रूपी प्रोत्साहन हेतु आयोजक मण्डल को धन्यवाद व आभार |