प्रो0 अमृतांशु शुक्ल सर ने जन्मदिन 6 अक्टूबर 2023 पर किया पौधरोपण

06 October 2023
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर

प्रो0 अमृतांशु शुक्ल सर ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण।
6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार

   संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य प्रो0 अमृतांशु शुक्ल सर ने जन्मदिन के सुअवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जन्मदिन मनाया और पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया।
   पौधरोपण में प्रो0 राम भूषण मिश्र, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 सत्य प्रकाश, सुश्री विशेषता मिश्रा, श्री वीरेंद्र साहू, डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 राघवेंद्र मिश्र, नयी दिशा अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, श्री राज किशोर इत्यादि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से सर को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं