डॉ0 गौरव तिवारी जी ने जन्मदिन 9 जुलाई 2024 पर किया पौधरोपण

09 July 2024
भलुही
भलुही

डॉ0 गौरव तिवारी जी ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण।
9 जुलाई 2024, मंगलवार
   संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर के जूनियर हाईस्कूल भलुही में बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के हिंदी विभाग के आचार्य डॉ0 गौरव तिवारी जी ने पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया। आपके जन्मदिन पर ही 5 वर्ष पूर्व 2019 में पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान की शुरुआत हुई थी और आज यह जन अभियान का रूप धारण कर रहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ0 प्रतिभा तिवारी, श्री अम्बरीष द्विवेदी, श्री सुदर्शन, श्रीमती सुमित्रा देवी, श्रीमती रमावती देवी आदि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से डॉ0 गौरव तिवारी जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।