भिक्षु डॉ0 नन्दरत्न महाथेरो जी के जन्मदिन 10 जुलाई 2024 पर हुआ वृहद पौधरोपण

10 July 2024
कुशीनगर
कुशीनगर

भिक्षु डॉ0 नन्दरत्न महाथेरो जी के जन्मदिन पर हुआ वृहद पौधरोपण। 
10 जुलाई 2024, बुधवार

   संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में कुशीनगर स्थित श्रीलंका बुद्ध विहार के प्रभारी भिक्षु डॉ0 नन्दरत्न महाथेरो जी के जन्मदिन के अवसर पर बुद्धा घाट कुशीनगर और श्रीलंका बुद्ध विहार में बोधी वृक्ष पीपल, आंवला और जामुन के पौधों का वृहद स्तर पर रोपण किया गया।
   इस अवसर पर डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 शम्भू दयाल कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, सुरेश माली, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र सहित बौद्ध भिक्षु उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से भंते जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।